फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सर्द रात में चोर हुए सक्रिय, परचून की दुकान के तोड़े ताले; पांच लाख रुपये चोरी

धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Jan 2025 03:27 PM IST

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव मगुर्रा में मध्य रात चोरों ने एक घर में बनी परचून की दूकान को निशाना बना डाला। बताया गया है कि सन्दूक में रखे करीब पांच लाख रूपए की नगदी चोरी कर ली। मुकेश पुत्र केलाशी निवासी ग्राम मगुर्रा अपने परिवार के साथ घर के अलग अलग कमरों में सो रहे थे। घर में ही बनी हुई छोटी सी परचून की दुकान के अंदर एक सन्दूक में उनके करीब 5 लाख रूपए रखे हुए थे। जो कि कुछ ही दिन पहले उन्होंने अपने घर किसी अन्य व्यक्ति को बेचा था। वह पैसे वहां से मिले थे। देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ सन्दूक को छत पर ले जाकर उसमें रखे 5 लाख रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें