आगरा में सेल्स गर्ल ने इंटीरियर डिजाइनर को हनी ट्रैप में फंसाकर उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। इंटीरियर डिजाइनर की पत्नी का आरोप है कि साथियों की मदद से फ्लैट पर भी कब्जा कर लिया। तब से उनके पति लापता हैं। वह न्याय के लिए बच्चों को लेकर भटक रही है। बुधवार को डीसीपी कार्यालय में शिकायत की।