फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएमओ ने रॉयल हॉस्पिटल में मारा छापा, डॉक्टर मिला न कोई रिकॉर्ड; इसलिए की कार्रवाई

आगरा सीएमओ ने यमुना पार के रॉयल हॉस्पिटल में छापा मारा। यहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। बेसमेंट में प्रसूता और गर्भवती भर्ती थीं। इनका प्रसव किस डॉक्टर ने कराया, इसकी भी जानकारी नहीं मिली। मरीजों के रिकॉर्ड और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जब्त कर लिए हैं। मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। सीएमओ डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दिन वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आशाओं को अस्पताल प्रशासन पार्टी करके उपहार बांट रहा था। ये आशाएं कमीशन के लिए गर्भवती महिलाओं को यहां भर्ती कराती थीं। सरकारी एंबुलेंस भी निजी अस्पताल में मरीज भर्ती कराने का खेल पकड़ा गया है। इन पर कानूनी कार्रवाई कर बंद कराएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें