आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में 345 बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने 20 नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। सभी को स्कूल के हिसाब से सीटें आवंटित की गई हैं। इन्हें दो दिन में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।