आगरा। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और संभागीय परिवहन विभाग ने शुक्रवार को दयालबाग स्थित अनुपम वन में संयुक्त पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ उप परिवहन आयुक्त विदिशा सिंह ने किया। अभियान के तहत रोडवेज को आगरा मंडल में 12 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है, जिनमें 8 हजार पौधे आगरा में लगाए जाएंगे। यह अभियान 12 जुलाई तक चलेगा तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत सभी डिपो और इकाइयों को लक्ष्य आवंटित किया गया है तथा पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में आरटीओ संजय तिवारी, आरटीओ