गणतंत्र दिवस आगरा के फतेहपुरसीकरी क्षेत्र के सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों, स्कूल-कॉलेजों में झंडा फहराया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। पुरातत्व विभाग की दीवाने आम स्मारक पर आयोजित राष्ट्रगान में विदेशी पर्यटकों द्वारा भी राष्ट्रगान में प्रतिभाग किया गया। नगर पालिका परिषद कार्यालय पर पालिका अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम, ब्लॉक कार्यालय पर मंजू गुड्डू चाहर, पुरातत्व स्मारक दीवाने आम पर संरक्षण सहायक दिलीप सिंह, थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह, सहकारी संघ पर हाजी मास्टर बदरुद्दीन कुरैशी और अशोक चाहर, सहकारी समिति पर अध्यक्ष हृदय चौधरी ने झंडा फहराया।