आगरा के किदवई पार्क के पास स्थित रेलवे के ओवरब्रिज से रोज सैकड़ों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। ओवरब्रिज पर करीब डेढ़ साल से रेलवे के लोहे और प्री कास्ट गार्डर रखे हुए हैं। आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि हमारा माल लेकर रोजाना बड़े ट्रक और ट्रोला इस पुल से होकर आते हैं। पुल पर रखे गार्डर की वजह से लोडिंग वाहनों को निकलने और मोड़ने में काफी दिक्कत होती है। उन्हें दूसरे रास्ते से लाना पड़ता है या पुल से पहले ही रोकना होता है। रेलवे के गार्डर को यहां से हटाने की रेल प्रबंधक से मांग की है। जिससे वाहनों का आवागमन सही से हो सके।