फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विश्व जनसंख्या दिवस पर जन जागरूकता अभियान शुरू, स्वास्थ्यकर्मियों ने समझाए छोटे परिवार के फायदे

आगरा में विश्व जनसंख्या दिवस पर जन जागरूकता अभियान जिले में शुरू हो गया है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहन प्रजापति ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के सभी ब्लॉकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़े पैमाने पर गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान को सफल बनाने के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने घर-घर जाकर लोगों को सीमित परिवार के फायदे समझाए। इसके साथ ही सभी ब्लॉकों पर लगभग 18 जागरूक रैलियां निकाली गईं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को इस गतिविधि का मुख्य केंद्र बनाया जाएगा, जहां सास-बहू सम्मेलन आयोजित कर आपसी संवाद के जरिए संदेह दूर किए गए। केंद्रों पर पुरुष नसबंदी और लक्ष्य दंपती पर विशेष ध्यान दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें