आगरा में पांच दिन पूर्व मंटोला में धर्मस्थल में पढ़ने गई पांच वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर थाना मंटोला पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने आरोपी के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि 24 घंटे में प्राथमिकी नहीं दर्ज हुई तो उग्र आंदोलन होगा।