लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच ने असुरक्षित कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति जिलाधिकारी से मिलकर अवैध कोचिंग सेंटरों को बंद कराने की मांग करेगी। जनमंच की तरफ से आयोजित बैठक में लखनऊ अग्निकांड के मृतक छात्रों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। जनमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने लखनऊ की घटना को भयावय बताया। कहा कि शहर में भी सैकड़ों असुरक्षित कोचिंग सेंटर चल रहे हैं, जिनमें हजारों छात्र पढ़ने आते हैं, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम पूरी तरह अपर्याप्त हैं। गठित समिति 24 जून को बैठक करेगी और जिलाधिकारी से मुलाकात कर सुरक्षा इंतजामों की निगरानी करेगी। बैठक में अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह भैया, चौधरी हरदयाल सिंह, फूल सिंह, वीरेंद्र फौजदार, जितेंद्र चौहान, कोमल सिंह वर्मा, भारत सिंह, जयवीर सिंह चाहर व अन्य मौजूद रहे। वहीं युवा अधिवक्त संघ के अधिवक्ताओं ने भी लखनऊ अग्निकांड के मृतक छात्रों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।