आगरा में पशुपालन विभाग में करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले और मनमानी खरीद के आरोपों के बाद महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ. डीके पांडेय के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। डिप्लोमा वेटनिरियन एसोसिएशन की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में नियमों को दरकिनार कर खरीदारी की गई। मंत्री ने प्रमुख सचिव पशुधन को निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।