आगरा। जिले में 11 से 18 जुलाई तक विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरूण श्रीवास्तव इसका शुभारंभ करेंगे। इस बार का विषय जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ्य और खुशहाल रखा गया है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर जागरूकता रैली निकाली जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों और आरोग्य मंदिरों पर परामर्श केंद्र खोले जाएंगे।