आगरा। देश भले ही पोलियो मुक्त हो गया हो लेकिन अभी भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान से पोलियो का खतरा बना हुआ है, जहां अभी भी मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में पोलियो से बचाव के लिए अपने पांच साल तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की जरूर पिलवाएं। सघन पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 2.17 लाख बच्चों को ड्रॉप पिलाई गई। सोमवार से घर-घर जाकर टीम बच्चों को ड्रॉप पिलाएगी।