फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में 10वीं के छात्र को दी थर्ड डिग्री, पीट-पीटकर तोड़ी कलाई; नहीं दे पाएगा बोर्ड परीक्षा

यूपी के आगरा थाना किरावली पुलिस पर एक बार फिर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। पूर्व में पूछताछ के दौरान करहरा गांव के राजू पंडित के पैर तोड़ने के मामले में पीड़ित अभी भी कार्रवाई की मांग कर भटक रहा है। वहीं शुक्रवार को मिढ़ाकुर पुलिस चौकी पर तैनात दो दरोगाओं पर किशोरों के बीच हुए विवाद में चचेरे भाइयों को हिरासत में लेने और रुपये की मांग कर एक किशोर को पीटकर उसका हाथ तोड़ने का आरोप लगा है। हाथ टूटने के बाद अब छात्र परीक्षा नहीं दे पाएगा और उसका एक वर्ष खराब हो जाएगा। मामले की जानकारी के बाद डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों दरोगा को निलंबित कर दिया है। मेडिकल जांच में हाथ टूटा पाए जाने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें