आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में सक्रिय गांजा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस ने लगातार दो दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से करीब तीन किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल होने वाला ऑटो बरामद किया गया है। पूछताछ में सामने आए कनेक्शन ने पुलिस को बड़े नेटवर्क की ओर इशारा किया है, जिसके बाद फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार दो दिनों में दो गांजा तस्करों की गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों आरोपियों से कुल 3.054 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है।