फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रांस यमुना में अतिक्रमण पर पुलिस का बुलडोजर एक्शन, सड़कें कराईं खाली तो भड़के दुकानदार

Dhirendra Singh Updated Thu, 21 May 2026 02:14 PM IST

आगरा पुलिस आयुक्त के निर्देशन के बाद थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में जाम और अव्यवस्था से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। टेढ़ी बगिया के जलेसर रोड, हाथरस रोड और 100 फीट रोड पर सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटवाया गया। अभियान के दौरान ठेला-ठेली संचालकों और दुकानदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस ने सख्ती और समझाइश दोनों के जरिए कार्रवाई जारी रखी। कई स्थानों पर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर करीब 40 फीट तक सामान फैलाकर कब्जा कर रखा था, जिससे सड़क संकरी हो गई थी।आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे ठेलों और अवैध रूप से रखे सामान को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ ठेला संचालकों और व्यापारियों ने विरोध जताते हुए पुलिस से बहस भी की। हालांकि पुलिस टीम ने लोगों को समझाते हुए राहगीरों की सुविधा के लिए है और अतिक्रमण के कारण आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बाद पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से अभियान पूरा कराया। टेढ़ी बगिया चौकी इंचार्ज प्रवीण चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार जाम और दुर्घटनाओं की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी प्रतिदिन जारी रहेगी और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य किसी का रोजगार प्रभावित करना नहीं, बल्कि आम जनता को जाम की समस्या से राहत दिलाना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें