फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑटो सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़...एक के पैर में लगी गोली, पांच गिरफ्तार

अरुन पाराशर Updated Tue, 18 Nov 2025 10:12 AM IST

ट्रांसफाॅर्मर से चोरी करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी का सामान भी बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर रमाडा पुलिस ने रमाडा मोड़ पर एक संदिग्ध ऑटो को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख ऑटो में सवार बदमाश भागने लगे। खुद को घिरता देख ऑटो सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक आरोपी धर्मवीर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। चार अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी का समान बरामद किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें