आगरा के मदिया कटरा चौराहे पर पानी की पाइपलाइन टूटने से सड़क धंस गई, जिससे एक सिटी बस गड्ढे में फंस गई। घटना के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची नगर निगम और प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद बस को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।