फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 15 दिन से पानी के लिए परेशान लोग, खाली बर्तनों के साथ हाईवे पर प्रदर्शन; वाहनों की लगी कतार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के हाथरस मार्ग स्थित माता वाली गली में नगर निगम द्वारा नाला निर्माण के लिए पुलिया तोड़ दी गई। इस दाैरान पानी की पाइपलाइन भी टूट गई। पिछले 15 दिनों से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इसके चलते क्षेत्र के लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। रविवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थर और बांस-बल्ली सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोगों ने जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें