लाैह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर सोमवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा के प्रभारी एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने एकता यात्रा निकाली। इस दौरान तिरंगे से माहौल देशभक्ति में सराबोर रहा। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक डाॅ. धर्मपाल सिंह सहित तमाम भाजपा नेता शामिल रहे। एक्सप्रेस-वे खंदौली स्थित सेमरा से शुरू होकर रामलीला मैदान पर एकता यात्रा सम्पन्न हुई।