फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इरादतनगर में रातभर बारिश ने मचाई आफत, खेत-खलिहान और सड़कें जलमग्न

इरादतनगर। देर रात हुई झमाझम बारिश ने इरादतनगर क्षेत्र की तस्वीर बदल दी। लगातार बारिश के बाद कई सड़कें पानी से लबालब हो गईं,स्कूलों में भी जलभराव हो गया।वहीं खेतों में भी पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई। जलभराव के कारण सुबह राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। खेतों में खड़ी फसलों के आसपास पानी जमा होने से किसानों को फसल खराब होने की आशंका सताने लगी है।क्षेत्रीय किसान बनवारी लाल त्यागी, सुरेन्द्र सिंह,शिव सिंह आदि का कहना है यदि पानी की जल्द निकासी नहीं हुई तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। बारिश से जहां मौसम सुहाना हुआ, वहीं जलभराव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं। किसानों ने प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें