फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ब्रह्मा के मानस पुत्रों की कथा सुनाई

अरुन पाराशर Updated Sun, 22 Feb 2026 11:43 PM IST

आगरा के खेरिया मोड़ स्थित पुलिस चौकी के पास चल रही शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन रविवार को कथाव्यास पं. अमित नारायण द्विवेदी ने कई प्रसंग सुनाए। कथा में बताया कि ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना का प्रारंभ करते हुए दक्ष, पुलस्त्य, अंगिरा, भृगु आदि मानस पुत्रों को उत्पन्न किया। इसके साथ ही कामदेव का प्रादुर्भाव हुआ और मन से एक सुंदर कन्या प्रकट हुई। कामदेव के प्रभाव से देवताओं में धर्म-संकट उत्पन्न हुआ। कथाव्यास ने बताया कि भगवान शिव ने कामदेव को भस्म कर दिया। कथा में यजमान मिथिलेश ताराचंद अग्रवाल, मनोज नौतनानी, अजय नोतनानी, अनुज दुबे, संजय नोतनानी, रंजन दुबे, अजय शर्मा, दीपक कुशवाह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें