आगरा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सिकंदरा के कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए बारी का इंतजार करते रहे। भारी भीड़ के चलते भक्तों को बेरीकेडिंग की मदद से रोककर मंदिर में प्रवेश दिया गया। पुलिस प्रशासन भी भीड़ प्रबंधन के कार्य में जुटा रहा। अराजक तत्वों पर नजर रखी गई। कैलाश मंदिर पर भीड़ उमड़ने की वजह से मंदिर के रास्ते पर लंबे जाम की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा।