पितृ अमावस्या 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को है। इस दिन पिछले 15 दिनों से पृथ्वी लोक पर आए पितरों को विदाई दी जाती है।जिन लोगों को यह नहीं पता है कि वह अपने पितरों की तृप्ति के लिए क्या कर सकते हैं या जिन लोगों को अपने पूर्वजों की गमन तिथि पता नहीं है वह सभी लोग इस दिन उनका श्राद्ध कर सकते हैं। क्या कर सकते हैं उपाय बता रही हैं ज्योतिष आचार्य पूनम वार्ष्णेय।