आस्था की गोद में नया साल मनाए जाने के लिए ब्रहस्पतिवार बटेश्वर में श्रद्धालु उमड़े। ब्रह्मलाल महाराज के दर्शन के लिए 200 मीटर लंबी लाइन लग गई। घंटो की घनघनाहट एवं हर हर बम बम के जयघोष से शिव मंदिर श्रंखला गूंज उठी है। पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि दोपहर तक एक लाख श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन पूजन कर चुके हैं।