फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत...एक दिन में निपटेंगे हजारों मामले

धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Nov 2025 03:27 PM IST

दीवानी परिसर में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में बैठक की गई। इसमें अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी ने लीड बैंक मैनेजर और फाइनेंस कंपनी के प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वादकारियों को अधिक से अधिक लाभ दें। राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारी आपसी सुलह समझौता से विवादों को खत्म कर सकेंगे। इसका आयोजन सभी बैंक, फाइनेंस कंपनी, मोटर वाहनों के चालान एवं सभी न्यायालयों में, एमएसीटी कोर्ट, वर्चुअल कोर्ट, कमर्शियल न्यायालय, उपभोक्ता आयोग, सभी खंड विकास अधिकारी कार्यालय, तहसील, सभी अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय में किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें