आगरा के नाई की मंडी थाना क्षेत्र के सुंदर पाड़ा क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की गला और हाथों की कलाई काटकर हत्या कर दी। तीन दिन तक घर के अंदर रखे शव के साथ ही रहा। फोन बंद जाने पर मृतिका की बहन जब पहुंची, तब हत्या का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।