आगरा में मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। मनकामेश्वर से आईएसबीटी के बीच मेट्रो का सिंगल ट्रायल किया गया। इस दाैरान परखा गया कि सिग्नल और अन्य उपकरण ठीक तरीके से कार्य कर रहे हैं या नहीं। इसके बाद मेट्रो के हाईस्पीड ट्रायल शुरू होंगे। इसके बाद इस मेट्रो रूट पर भी यात्री सफर कर सकेंगे।