बाह(आगरा)। बड़े शहरों की चकाचाैंध। अमीरों की तरह रहन-सहन। इंस्टाग्राम पर रील। बीहड़ के इलाके से परिवार का नाता। इन सबने बिजाैली के दीपक शर्मा को लाॅरेंस बिश्नोई का शार्प शूटर बना दिया। इंस्टाग्राम पर रील देखने के साथ, सिग्नल एप पर बातचीत से खुद को पुलिस से बचने के तरीके भी सीख लिए। एक संदेश के बाद फिल्म निर्माता के घर फायरिंग के बाद बड़ी रकम मिलने वाली थी। मगर इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया।