कटे हाथ-पैर, पोलियोग्रस्त और मानसिक दिव्यांगों के लिए चिकित्सा सेवा शिविर 19 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक श्री राम शशि चैरिटेबल कृत्रिम अंग निर्माणशाला पुलिस चौकी नुनिहाई रामबाग आगरा में लगाया जा रहा है। शिविर प्रभारी डॉ. आनंद राय ने बताया कि शिविर दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लगाया जा रहा है। दिव्यांगों का परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. शिवम गुप्ता करेंगे। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कृत्रिम अंगों के लिए उपयुक्त पाए गए दिव्यांगों का नाप लेने के बाद कृत्रिम उपकरणों को लागत मूल्य से भी कम कीमत पर प्रदान किया जाएगा। उनका वितरण भी एक निश्चित तिथि पर किया जाएगा। अशोक मेडिकेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से लगाए जा रहे शिविर में दिव्यांगों की इच्छानुसार भारतीय और हाईटेक कृत्रिम पैर, कार्य करने वाला कृत्रिम हाथ ऑटोमैटिक कैलिपर और अन्य कृत्रिम अंग की व्यवस्था आधुनिक कृत्रिम शाला में की गई है। दिव्यांगजन अपने साथ पासपोर्ट साइज का फोटो आधार कार्ड और एक तीमारदार के साथ आएं। अधिक जानकारी के लिए दिव्यांगजन 9760674487, 9410666978, 8218068081 पर संपर्क कर सकते हैं।