भीषण गर्मी के बीच यूपी रोडवेज की बसों की बदहाल स्थिति से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आगरा के कागाराैल में रविवार को रोडवेज बस चलते-चलते अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे में भीषण जमा लग गया। तेज गर्मी के कारण बस में सवार यात्रियों का हाल बेहाल हो गया। छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान नजर आए। काफी देर तक बस स्टार्ट नहीं होने पर यात्रियों को खुद ही बस को तकरीबन 400 मीटर तक धक्का लगाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद बस स्टार्ट हो सकी, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली और बस आगे के लिए रवाना हुई। बस के खराब होने से कस्बे में करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।