फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गृह कलह से परेशान विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान

Arun Parashar Updated Wed, 20 May 2026 07:15 PM IST

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव ईंधौन में गृहकलह के चलते एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10:30 बजे गांव ईंधौन निवासी मलको देवी (32) पत्नी सुनील ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने उसे फंदे पर लटका देखा, तो आनन-फानन में नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया प्रथम दृष्टया महिला ने गृह कलह के चलते फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें