फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ममता संगम बनीं भीम आर्मी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, भव्य स्वागत हुआ

Dhirendra Singh Updated Mon, 20 Apr 2026 12:34 PM IST

आगरा। आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में ममता संगम की नियुक्ति की गई है। यह जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह द्वारा सौंपी गई। रविवार दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं द्वारा ममता संगम के स्वागत में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बैंड-बाजों के साथ महिला कार्यकर्ताओं ने टेढ़ी बगिया स्थित अंबेडकर प्रतिभा स्थल तक शोभायात्रा निकाली। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ममता संगम ने कहा कि वे सर्व समाज और सर्व धर्म की महिलाओं के साथ हो रही जघन्य घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य करेंगी और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेंगी। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला देवी, डॉ. सतीश संगम, डॉ. सुशील, यशकांत, ऊषा देवी, गुड़िया देवी, जमुना देवी, जूली देवी सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें