आगरा में चार साल के इंतजार के बाद संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर एक अप्रैल से म्यूजिकल फाउंटेन और लाइट एंड साउंड शो देख सकेंगे। इसके लिए 100 रुपये का शुल्क आगरा विकास प्राधिकरण ने तय किया है। विदेशी पर्यटकों के लिए 300 रुपये शुल्क रहेगा। 20 मिनट के इस शो को एक बार में 100 दर्शक देख सकेंगे। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि एक अप्रैल से शो चालू हो जाएंगे।