फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्टेथोस्कोप से बैट तक, डॉक्टरों के लीजेंड्स कप में दिखा जुनून

Arun Parashar Updated Sun, 29 Mar 2026 04:07 PM IST

आगरा में चाहर क्रिकेट मैदान पर आयोजित लीजेंड्स कप सीजन-1 का आगाज शुक्रवार को उत्साह, खेल भावना और रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। खास बात यह रही कि इस टूर्नामेंट में 40 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ डॉक्टर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह अपने व्यस्त चिकित्सा जीवन से समय निकालकर क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को मैदान पर उतारते दिखे। पहले मुकाबले में मेरठ ग्लैडिएटर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 204 रन बनाए। सौरभ अग्रवाल और विवेक सिंह ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। जवाब में आगरा लीजेंड्स की टीम केवल 145 रन ही बना सकी। मेरठ ने 59 रन से मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला आगरा लीजेंड्स और कानपुर लीजेंड्स के बीच खेला गया। कानपुर की टीम 137 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए आगरा ने आठ विकेट पर 138 रन बनाकर मैच जीत लिया। डॉ. राहुल सिंह ने 3.5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। वहीं बल्लेबाजी में डॉ. राहुल (कानपुर) ने 38 रन, मानव लूथरा ने 32 रन और डॉ. संदीप फौजदार ने 26 रन का योगदान दिया। टूर्नामेंट में आगरा, मेरठ, प्रयागराज, जयपुर और कानपुर की टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न शहरों के डॉक्टरों के बीच आपसी समन्वय, स्वास्थ्य जागरूकता और खेल भावना को बढ़ावा देने का भी माध्यम बन रही है। आयोजन से जुड़े डॉ. आलोक मित्तल ने बताया कि टूर्नामेंट के पहले दिन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि खेल के प्रति जुनून उम्र का मोहताज नहीं होता। मैदान पर फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के आगामी मुकाबले भी इसी मैदान पर खेले जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें