फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 17 घरों में मिला लारवा, डेंगू-मलेरिया के तीन मरीज मिले

Arun Parashar Updated Fri, 17 Jul 2026 04:47 PM IST

आगरा में बारिश शुरू होने पर डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। दस्तक अभियान में 17 घरों में कूलर की टंकी, ड्रम में डेंगू का लारवा मिला है। बुखार के तीन मरीजों में डेंगू-मलेरिया की पुष्टि भी हुई है। सभी की हालत की हालत ठीक है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया के दस्तक अभियान शुरू हो गया है। घर-घर जाकर टीम लोगों को डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं। डेंगू का एक और मलेरिया के दो मरीज मिले हैं। इसमें बरहन की 76 साल की वृद्धा को बुखार आने पर निजी चिकित्सक को दिखाने आईं थीं। जांच में डेंगू मिला है। राहत की बात है कि तीनों की हालत ठीक है। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया के डेंगू के इस साल आठ और मलेरिया के 10 मरीज थे। हाल ही में डेंगू का एक और मलेरिया के दो और मरीज मिले हैं। इनके यहां टीम भेजकर एंटी लारवा का छिड़काव करते हुए चिकित्सकीय जांच भी कराई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें