फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रागी जत्थे ने गुरु तेग बहादुर की शहादत की गाथा सुनाकर संगत में भरा जोश

आगरा में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब और उनके तीन सिख भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दयाला के 350वें शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा गुरु का ताल में मंगलवार को कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। समागम में देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे रागी जत्थों एवं धर्म-प्रचारकों समेत शहर के रागी जत्थों ने हिस्सा लिया। रागी जत्थों ने गुरु महाराज की शहादत की गाथा सुनाकर संगत में जोश भरा। गुरु महाराज के शहीदी के 350 वर्ष के उपलक्ष्य में वर्ष भर अनेक धार्मिक आयोजन हुए। इन आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, सोसाइटियों व अन्य सभी सहयोगियों का कीर्तन समागम के दौरान सिरोंपा देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें