अमर उजाला नाट्य की ओर से शनिवार को संजय प्लेस स्थित सूरसदन सभागार में सुप्रसिद्ध नाटक 'एक लम्हा जिंदगी' (ए लव स्टोरी 1938–1979) का मंचन किया गया। कला और नाट्यप्रेमियों के लिए ख्यातिप्राप्त रंगकर्मी व आगरा के पूर्व सांसद राज बब्बर की बेटी और नाटक की लेखिका जूही बब्बर सोनी विशेष सांस्कृतिक संध्या में निर्देशन और मुख्य अभिनय किया। नाटक ने मानवीय रिश्तों की गहराई, भावनाओं के उतार-चढ़ाव और जीवन के अनमोल क्षणों को जीवंत रूप में दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:30 बजे से हुआ।