फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दीप्ति शर्मा का भाई से वादा, बोलीं- देश के लिए नया टास्क भी पूरा करूंगी

Arun Parashar Updated Sun, 03 May 2026 04:58 PM IST

स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा एक बार फिर देश के लिए बड़े मंच पर उतरने के लिए तैयार हैं। महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चयन के बाद दीप्ति ने अपने भाई सुमित शर्मा से फोन पर बातचीत की। उन्होंने भाई से वादा किया देश के लिए यह नया टास्क भी पूरा करूंगी। आगरा के अवधपुरी स्थित घर पर जैसे ही दीप्ति के चयन की खबर पहुंची, परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजन और आसपास के लोगों ने घर पहुंचकर बधाइयां दीं। इस उपलब्धि को शहर के लिए गौरव का क्षण बताया गया। दीप्ति के भाई सुमित शर्मा ने बताया कि उन्होंने बहन से फोन पर बात कर शुभकामनाएं दीं। कहा कि अब उनके सामने एक नई जिम्मेदारी है। इस पर दीप्ति ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा देश के लिए यह टास्क भी पूरा करूंगी। सुमित शर्मा के मुताबिक, टूर्नामेंट से पहले दीप्ति ने अपनी तैयारी पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले उनकी फॉर्म को लेकर थोड़ी चिंता थी लेकिन अब उन्होंने सही समय पर अपनी लय वापस पा ली है। दीप्ति इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। महिला वनडे वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने बताया कि महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन 12 जून से इंग्लैंड में होगा। भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस टूर्नामेंट में दीप्ति के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा कि दीप्ति ने हमेशा आगरा का नाम रोशन किया है। इस वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन करेंगी। सदस्य आशु मित्तल ने कहा कि दीप्ति का चयन पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें