आरबीएस एजुकेशनल सोसाइटी में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और जातीय भेदभाव के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने शुक्रवार से कॉलेज गेट पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। धरने पर महिला एवं बच्चे भी बैठे हुए हैं। धरने पर बैठे लोगों ने राजा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, अंबरीशपाल हटाओ कॉलेज बचाओ तथा अंबरीशपाल मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए हैं।