पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 993 रुपये बढ़ाने से आगरा के कारोबारी चिंता में हैं। करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी की भरपाई के लिए वह अपने उत्पाद के दाम बढ़ाएंगे तो सीधा असर आम आदमी और कारोबार दोनों पर पड़ेगा। अगर दाम न बढ़ाएं तो रीढ़ ही टूट जाएगी। ऐसे में कारोबारी संगठनों ने लामबंद होकर सरकार के फैसले का विरोध करने की हुंकार भरी है।