फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिशुओं को बोतल से न पिलाएं दूध, चम्मच-कटोरी करें उपयोग, चिकित्सकों ने बारिश में किया आगाह

शिशुओं को बोतल से दूध पिलाना बीमारियों की बड़ी वजह बन रहा है। इसमें कीटाणु पनपने से डायरिया हो रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज और बाल रोग विशेषज्ञों के पास ऐसे बच्चों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सक बताते हैं कि बरसात में यह खतरा और बढ़ जाता है। बोतलों की साफ-सफाई न होने, बार-बार हाथ लगने और गंदे स्थानों पर रखे जाने से इसमें कीटाणु तेजी से पनपते हैं। इसके कारण बच्चों को उल्टी-दस्त की समस्या हो रही है। चिकित्सक बोतल का उपयोग पूरी तरह से बंद करने और छह माह तक के शिशु को स्तनपान कराने की सलाह दे रहे हैं। इसके बाद दूध पिलाने के लिए चम्मच-कटोरी का ही उपयोग करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें