आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र के अकोला में अंग्रेजी शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ी है। मौके से चार आरोपी भी गिरफ्तार किए हैं। अछनेरा के नरेश ने अपने भाई, साले और दोस्त हरियाणा के पलवल निवासी धर्मवीर के साथ मिलकर छह दिन पहले ही अकोला के सत्यवीर के घर में फैक्ट्री लगाई थी। स्प्रिट मिलाकर बनाई शराब को बोतलों में भरकर तैयार करने के लिए सत्यप्रकाश ने घर में आरओ प्लांट लगवाया था। शराब की सप्लाई के लिए उसने अपने दोनों बेटों को ग्राहक ढूंढने के लिए मध्यप्रदेश और बिहार भेजा था। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने स्प्रिट भरे ड्रम में आग लगा दी थी। मौके से पुलिस को 74 पेटी नकली शराब, 50 लीटर स्प्रिट, 89खाली बोतल, एक बोरी ढक्कन और एक कार बरामद हुई है।