आगरा। पंजाबी विरासत पिछले साल की तरह इस बार भी स्कूली बच्चों की श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों एवं माता गूजर कौर को नमन करेगा। इसके लिए नगर निगम परिसर में 22 दिसंबर को मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। शुक्रवार को गुरूद्वारा गुरु का ताल में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन कर पदाधिकरियों ने जानकारी दी. गुरूद्वारा गुरु के ताल के मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह और पंजाबी विरासत संस्था के महामंत्री बंटी ग्रोवर ने बताया कि इसमें स्कूली बच्चों की संस्था अप्सा, अस्वा, नप्सा, बोसा, डीआईओएस ऑफिस एवं समाज जे साथ विभिन्न विद्यालयों का सहयोग मिलेगा।