आगरा में महाशिवरात्रि पर्व पर कैलाश महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह मंगला आरती के बाद मंदिर के पट खुलते ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने दूध, दही, बेलपत्र और गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से व्यवस्थाएं की गईं।