फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, अल्ट्रासाउंड-एक्सरे के लिए लंबी कतारें

धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Dec 2025 01:07 PM IST

जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही। सबसे ज्यादा अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और खून की जांच करने के काउंटर पर मरीजों की भीड़ रही। मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने और खून की जांच कराने के लिए लंबी लाइन से गुजरना पड़ रहा है। रेडियोलॉजिस्ट एक ही होने के कारण अल्ट्रासाउंड में देरी हो रही है इसके चलते कई मरीज तारीख लेकर भी लौट रहे हैं। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर राजेंद्र कुमार अरोड़ा का कहना है कि रोजाना डेढ़ सौ से अधिक अल्ट्रासाउंड और एक्सरे हो रहे हैं, बाकी के मरीजों को आगे की तारीख दे दी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें