फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज धूप-गर्मी से हालत हुई खराब, उल्टी-दस्त और पेट में हो रहा दर्द

Dhirendra Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 12:03 PM IST

आगरा। तेज धूप और गर्मी से डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। एसएन मेडिकल कॉलेज में उल्टी-दस्त, पेट में दर्द के मरीज 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इसमें हालत खराब मिलने पर मरीजों को भर्ती भी करना पड़ रहा है। मेडिसिन विभाग के डॉक्टर आरके वर्मा ने बताया कि बीते सप्ताह से पारा तेजी से बढ़ा है। ओपीडी में 663 मरीज आए। इसमें गर्मी और धूप में कार्य करने वाले लोगों की हालत खराब मिली। बुखार के साथ उल्टी-दस्त हो रहे हैं। शादी समारोह में ओवर ईटिंग से फूड पॉइजनिंग के भी मरीज आ रहे हैं। इससे अपच, पेट फूलना, अल्सर की भी दिक्कत मिली। 15 फीसदी मरीजों का बीपी और रक्तचाप भी गड़बड़ाया हुआ मिल रहा है। हालत खराब होने पर 8-10 मरीजों को भर्ती भी करना पड़ा। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने से बच्चे ठेल-ढकेल पर बन रहे दूषित खानपान से डायरिया मिल रहा है। ओपीडी में आए 118 बच्चों में से 30 फीसदी बच्चों में तेज बुखार के साथ उल्टी-दस्त और पेट में दर्द की परेशानी मिली है। इससे पीड़ित 12 मरीज इमरजेंसी में भी भर्ती हुए। बच्चों को दवा देने के साथ अभिभावकों से बच्चों को बाहर की सामग्री खाने-पीने से बचाने की भी सलाह दे रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें