कागारौल। थाना क्षेत्र के गांव विश्रामपुर के एक विद्यालय का वीडियो वायरल हों रहा है। जिसमें एक व्यक्ति छात्रों को सजा के तौर पर मुर्गा बनाया जा रहा है व छात्राओं के हाथ ऊपर हों रखें हैं। वीडियो में दिख रहें व्यक्ति को ग्राम पंचायत विश्रामपुर का सचिव बताया जा रहा है। बच्चों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस विद्यालय पहुंच गयीं। मामला गर्माये जाने पर खैरागढ़ विकासखण्ड अधिकारी सुष्मिता यादव ने विद्यालय का निरिक्षण कर बच्चों से घटना की जानकारी ली।