आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र के गांव ऊंटगिर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई का कहना है कि गांव वालों की सूचना पर वो बहन के घर पहुंचा था। बहन की लाश घर के आंगन में पड़ी हुई थी। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।