फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में एफएसडीए का 17 मेडिकल फर्मों पर छापा, दुकान बंद कर भागे व्यापारी

Arun Parashar Updated Sun, 12 Jul 2026 05:16 PM IST

आगरा में नकली, सैंपल, सरकारी और एक्सपायर दवाओं की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के नेतृत्व में लखनऊ की टीम ने शुक्रवार को एक साथ 17 मेडिकल फर्मों पर छापा मारकर जांच की। छापे से दवा बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कई विक्रेता दुकान बंद कर भाग गए। देर रात तक दवाओं की खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड खंगाले गए। बिल में गड़बड़ी के साथ कई संदिग्ध दवाएं मिली हैं। जांच के नमूने लिए गए हैं। नामी कंपनियों की एंटीबायोटिक, पेट रोग और गर्भनिरोधक दवाएं लखनऊ में जांच में नकली मिली हैं। इनकी खरीद आगरा से की गई थी। इसी की जांच के लिए दोपहर में 16 जिलों के लिए 20 अधिकारियों की टीम ने पुलिस-प्रशासन के साथ कम्मूटोला, कोतवाली रोड, नवाबिया मार्केट, मुबारक महल, श्रीकृष्णा कॉम्प्लेक्स, बोहरे रामगोपाल मार्केट और खिन्नी मार्केट की 17 मेडिकल फर्मों पर छापा मारा। टीम ने नकली दवाओं के बिल दिखाते हुए दुकानदारों से सत्यापन कराया। इसके बाद फर्म के लाइसेंस, दवाओं के स्टॉक, खरीद कहां से की, किन-किन को बेची समेत अन्य की जांच की गई। स्टॉक रजिस्टर और भंडारण का भी मिलान किया गया। इसमें भी अंतर पाया गया है। जांच में दवाओं के रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली है। कई दवाएं भी संदिग्ध मिली हैं। टीम ने मेडिकल फर्मों से संदिग्ध दवाओं के बिल और लैपटॉप-कंप्यूटर भी जब्त किए हैं। एफएसडीए की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि नकली, सैंपल, सरकारी दवाओं के मामले में जांच चल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें